
IND Vs SL: ‘मैं टीम के लिए खेलता हूं, खुद के लिए नहीं’, शतक से चूकने पर बोले श्रेयस अय्यर
AajTak
श्रेयस अय्यर को मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे वह बखूबी निभा रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ भी जब टीम इंडिया मुश्किल में थी, तब श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली.
श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) में टीम इंडिया पहले दिन सिर्फ 252 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. बेंगलुरु की पिच पहले सेशन से ही टर्न ले रही थी, यही कारण हुआ कि टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. लेकिन यहां तक पहुंचने में भी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की 92 रनों की धमाकेदार पारी काम आई. श्रेयस अय्यर 92 रन पर स्टम्प आउट हो गए और एक शानदार शतक से चूक गए. लेकिन इस शतक से चूकने का श्रेयस को मलाल नहीं है. मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह टीम के लिए खेलते हैं, ना कि खुद के रिकॉर्ड के लिए. मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हां, मैं शतक बनाने से चूक गया इससे मैं निराश हूं. लेकिन अगर आप टीम के लिहाज से देखें, तो हम एक बेहतर स्कोर तक पहुंच गए. इस विकेट पर 250 का स्कोर बेहतर है, मुझे कोई पछतावा नहीं है.’
'मैं टीम के लिए खेलता हूं'
श्रेयस अय्यर बोले, ‘जब मैं मैदान पर होता हूं, तब टीम के लिए खेलता हूं खुद के लिए नहीं. मेरे साथी खिलाड़ी, कप्तान और कोच ने मुझे सपोर्ट किया है, यही मायने रखता है. लेकिन मैंने जब फिफ्टी बनाई, तब भी शतक के जैसा ही जश्न मनाया.’ बता दें कि टीम इंडिया का स्कोर पहले ही दिन 86 के स्कोर पर 4 विकेट हो गया था. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने पहले ऋषभ पंत और उसके बाद रविचंद्रन अश्विन के साथ साझेदारियां कीं. इसके बाद भी मोहम्मद शमी के साथ मिलकर उन्होंने अकेले धुआंधार पारी खेलते हुए भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचवाया.
चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे के टीम से बाहर होने के बाद टीम इंडिया में अब श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी जैसे युवा खिलाड़ियों की एंट्री हो रही है. श्रेयस अय्यर ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने सेंचुरी जड़ी थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








