
IND vs SL: बेंगलुरु में टीम इंडिया का जलवा... 17 साल से है अजेय, यहां पारी से हार चुका है श्रीलंका
AajTak
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम ने 17 साल से कोई टेस्ट नहीं हारा है. वहीं, मेहमान टीम श्रीलंका ने अब तक इस मैदान पर एक भी टेस्ट नहीं जीता है...
टीम इंडिया इन दिनों अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेल रही है. पहला मैच मोहाली में हुआ था, जो भारतीय टीम ने पारी और 222 रनों के अंतर से जीता था. इस तरह सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली. अब आखिरी और दूसरा टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 मार्च से खेला जाएगा.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उसने यहां 17 साल से कोई टेस्ट नहीं हारा है. यदि मेहमान टीम श्रीलंका की बात करें, तो उसने अब तक इस मैदान पर एक भी टेस्ट नहीं जीता है. दरअसल, भारत की धरती पर श्रीलंका ने अब तक एक भी टेस्ट नहीं जीता है.
श्रीलंका ने बेंगलुरु में अब तक खेला है एक ही टेस्ट
श्रीलंकाई टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक ही टेस्ट खेला है, जिसमें उसे हार मिली थी. यह मैच 28 साल पहले यानी जनवरी 1994 को खेला गया था. तब टीम इंडिया ने श्रीलंका को पारी और 95 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी थी. उस मुकाबले में कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 108 रन ोंकी शतकीय पारी खेली थी. जबकि नवजोत सिद्धू ने 99 और सचिन तेंदुलकर ने 96 रन बनाए थे.
IND vs SL: भारत में श्रीलंका का बुरा हाल... 40 साल में अब तक एक भी टेस्ट जीत नहीं
चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया ने 23 टेस्ट खेले

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









