
IND vs SL: क्लीन बोल्ड करने के बाद श्रीलंकाई प्लेयर्स को बधाई देने पहुंचे भारतीय प्लेयर्स, जानें क्यों
AajTak
श्रीलंका की दूसरी पारी में सुरंगा लकमल आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तब उनके लिए यह काफी इमोशनल मोमेंट था. लकमल को बोल्ड करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने उनकी पीठ थपथपाई और उनसे हाथ मिलाया.
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच तीन दिनों के अंदर ही समाप्त हो गया. बेंगलुरु में आयोजित इस मुकाबले में भारत ने 238 रनोंं के बड़े अंतर से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में मेहमान टीम का सफाया कर दिया.
श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण था, जो अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे. हालांकि, श्रीलंकाई टीम इस गेंदबाज को विदाई मैच में जीत का तोहफा नहीं दे पाए.
सोमवार को जब तीसरे दिन श्रीलंका की दूसरी पारी में सुरंगा लकमल बोल्ड आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तब उनके लिए यह काफी इमोशनल मोमेंट था. सुरंगा लकमल को बोल्ड करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने उनकी पीठ थपथपाई और उनसे हाथ मिलाया.
इसके बाद रोहित, कोहली समेत बाकी भारतीय खिलाड़ियों ने भी लकमल को शाबाशी दी. लकमल जब डगआउट पहुंचे तो श्रीलंका खिलाड़ियों ने उनका तहेदिल से स्वागत किया. स्टेडियम में मौजूद फैन्स और मैच देख रहे करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह काफी भावुक क्षण था.
लकमल के नाम कुल 288 विकेट
लकमल ने श्रीलंकाई टीम के लिए 70 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 36.44 की औसत से 171 विकेट चटकाए. वहीं 86 वनडे इंटरनेशनल में लकमल के नाम पर 109 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा लकमल ने 11 टी20 इंटरनेशनल में आठ विकेट हासिल किए. अब लकमल की उनकी अनुपस्थिति श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण को और कमजोर कर देगी. वैसे भी, श्रीलंकाई टीम अभी ट्रांजिशन फेज से गुजर रही है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









