
IND Vs SL: कौन है वो प्लेयर, जिसका डेब्यू भी नहीं हुआ और रोहित शर्मा ने जीत के बाद ट्रॉफी थमा दी
AajTak
टीम इंडिया ने बेंगलुरु टेस्ट में श्रीलंका को 238 रनों से हराया. इसी के साथ सीरीज़ को क्लीन स्वीप किया. कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर सीरीज जीत के बाद ट्रॉफी एक युवा खिलाड़ी को सौंपी.
भारत ने बेंगलुरु में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) में श्रीलंका को 238 रनों से मात देकर सीरीज़ को 2-0 से अपने नाम किया. टीम इंडिया ने तीसरे ही दिन मैच खत्म किया और जीत हासिल कर ली. जब अवॉर्ड सेशन हुआ, तब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ट्रॉफी ली और एक ऐसे खिलाड़ी को सौंप दी जिसका अभी तक डेब्यू भी नहीं हुआ. टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी लेने के बाद जब ग्रुप फोटो के लिए टीम के पास पहुंचे, तो उन्होंने प्रियंक पंचाल को ट्रॉफी थमाई. फोटो सेशन में प्रियंक पंचाल (Priyank Panchal) ही ट्रॉफी थामे, फोटो के सेंटर में खड़े हैं और बाकी खिलाड़ी उनके इर्द-गिर्द हैं. महेंद्र सिंह धोनी के दौर से ऐसा चलता आ रहा है, जब कप्तान सीरीज जीत के बाद कोई भी ट्रॉफी या कप टीम के सबसे जूनियर और नए खिलाड़ी को देता है. विराट कोहली ने भी अपने दौर में ऐसा ही किया और अब रोहित शर्मा भी यही कर रहे हैं.
प्रियंक पंचाल को अभी डेब्यू का इंतज़ार प्रियंक पंचाल को टेस्ट सीरीज़ के लिए चुना गया था, लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इससे पहले वह टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका भी गए थे. 31 साल के प्रियंक पंचाल का अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनके नाम कई रन हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रियंक पंचाल ने 101 मैच खेले हैं, इनमें 45 से अधिक की औसत से 7068 रन बनाए. प्रियंक पंचाल के नाम घरेलू क्रिकेट में 24 शतक हैं, जबकि 26 अर्धशतक हैं. आपको बता दें कि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज़ में क्लीन स्वीप किया है. मोहाली में भारत ने पारी से जीत दर्ज की थी, अब श्रीलंका को 238 के बड़े स्कोर से हराया है. इससे पहले टी-20 सीरीज़ में भी भारत ने क्लीन स्वीप किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









