
IND Vs SL: कौन हैं जयदेव शाह, जिन्हें सीरीज जीत के बाद रोहित शर्मा ने थमाई ट्रॉफी?
AajTak
टीम इंडिया ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी-20 में श्रीलंका को मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली. कप्तान रोहित शर्मा सीरीज जीत के बाद एक शख्स को ट्रॉफी थमाते हुए नज़र आए, जानिए कौन है वो शख्स?
टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए धर्मशाला टी-20 में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत की ये लगातार तीसरी सीरीज क्लीन स्वीप है. कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद जब ट्रॉफी पकड़ी, तब उन्होंने एक शख्स को उसे पकड़ाया. सोशल मीडिया पर अब क्रिकेट फैन्स सवाल पूछ रहे हैं कि ये शख्स कौन है, जवाब जानिए... सीरीज खत्म होने के बाद जो प्रेजेंटेशन हुई, तब कप्तान रोहित शर्मा को ट्रॉफी मिली और वह टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के पास गए. फोटो सेशन होने के बाद जब रोहित शर्मा आगे बढ़े तब उन्होंने जयदेव शाह को ट्रॉफी पकड़ाई और उनके साथ मज़ाक करते नज़र आए. दरअसल, जयदेव शाह श्रीलंका के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के साथ रहने वाले प्रतिनिधि हैं. हर सीरीज, टूर्नामेंट या मैच में बोर्ड की ओर से एक अधिकारी हमेशा भारतीय टीम के साथ रहता है, जो मैनेजर भी होता है. pic.twitter.com/IACYLgn8TK

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









