
Ind vs SL: ईशान किशन का खुलासा- पहले ही बता दिया था जाते ही मारूंगा सिक्स
AajTak
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने पहले ही वनडे मैच में धमाकेदार पारी खेली. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 42 गेंदों पर 59 रन जड़ दिए.
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने पहले ही वनडे मैच में धमाकेदार पारी खेली. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 42 गेंदों पर 59 रन जड़ दिए. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. ईशान किशन ने क्रीज पर उतरते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए थे. उन्होंने डेब्यू वनडे मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. उन्होंने सिक्स मारने का मन पहले ही बना लिया था. वह ऐसा ड्रेसिंग रुम से सोचकर आए थे. इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया. ईशान किशन ने मैच के बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को दिए इंटरव्यू में बताया कि डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का सीक्रेट क्या था? ईशान किशन ने कहा कि वह प्लान बनाकर गए थे कि चाहे कोई भी गेंदबाज हो और चाहे वह कैसी भी गेंद डाले, मैं उस पर छक्का ही लगाउंगा. Chahal TV returns - Ishan Kishan reveals the secret behind his first ball SIX and more 👌 👌 Some fun & cricket talks as @yuzi_chahal chats up with ODI debutant @ishankishan51 😎😎 - by @ameyatilak & @28anand Full video 🎥 👇 #TeamIndia #SLvIND https://t.co/BWQJMur8zx pic.twitter.com/HtFGNyoHeI
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









