
Ind Vs SA Team India: हार्दिक पंड्या की निकल पड़ी! अफ्रीका सीरीज के लिए बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान, इन प्लेयर्स को मिलेगा आराम
AajTak
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेलनी है. इसके लिए जल्द ही टीम का ऐलान होगा, सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज़ से आराम दिया जा सकता है. ऐसे में कौन बनेगा टीम इंडिया का कप्तान, जानिए...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के खत्म होने के बाद भारत (Team India) को साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज़ खेलनी है. इस सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होगा, जिसमें कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की संभावना है. कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान केएल राहुल, विराट कोहली को इस सीरीज़ में आराम दिया जाएगा. ऐसे में सवाल उठता है कि टीम की कमान कौन संभालेगा? समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शिखर धवन या हार्दिक पंड्या में से कोई एक खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ में भारत की कमान संभाल सकता है.
क्यों दिया जा रहा है आराम? रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली के अलावा जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को इस सीरीज़ में आराम दिया जा सकता है. जो लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और भारत को क्योंकि इसके बाद इंग्लैंड का अहम दौरा करना है. इसलिए खिलाड़ियों को आराम दिया जाना भी जरूरी है. टी-20 सीरीज़ के लिए 22 मई को टीम का चयन हो सकता है, इसी दिन आईपीएल के लीग मैच खत्म हो रहे हैं. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा भी फ्री हो जाएंगे, यहां पर ही सेलेक्टर्स टीम का चयन करेंगे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सभी सीनियर खिलाड़ियों को तीन-चार हफ्ते का आराम दिया जाएगा, ताकि वह सीधा इंग्लैंड दौरे से जुड़ सकें. रोहित, विराट, केएल, ऋषभ, बुमराह सीधा इंग्लैंड में ही टीम से जुड़ेंगे. कप्तानी को लेकर सेलेक्टर्स के खिलाफ दो बड़ी च्वाइस हैं, शिखर धवन जो पहले भी कमान संभाल चुके हैं और हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटन्स के लिए अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है. जबकि इस सीरीज़ के लिए मोहसिन खान को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. उमरान मलिक पर भी सेलेक्टर्स की नज़र हैं, लेकिन अभी उमरान मलिक को कुछ और पकने के लिए छोड़ा जा सकता है. ऐसी हो सकती है टीम- ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, शिखर धवन, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षल पटेल, आवेश खान, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव
भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज़
9 जून- पहला टी-20 12 जून- दूसरा टी-20 14 जून- तीसरा टी-20 17 जून- चौथा टी-20 19 जून- पांचवां टी-20

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









