
IND vs SA T20 World Cup: सुनील गावस्कर ने दी टीम इंडिया को वॉर्निंग! अफ्रीका को हराना है तो ये बदलाव जरूरी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शुरुआती दोनों मैच जीतने के बाद आज भारतीय टीम की टक्कर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होनी है. ग्रुप-2 में टीम इंडिया का ये तीसरा मैच पर्थ में भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जरूरी बदलाव को लेकर सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है...
IND vs SA T20 World Cup 2022: भारतीय टीम को आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना तीसरा मैच खेलना है. यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया ने अब तक अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं.
ऐसे में भारतीय टीम अपना यह तीसरा मैच भी जीतकर सेमीफाइनल की राह और ज्यादा आसान कर लेगी. मगर इससे पहले पूर्व भारतीय लीजेंड सुनील गावस्कर और मदन लाल ने टीम इंडिया को एक वॉर्निंग दी है. उन्होंने कहा है कि अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक स्पिनर कम खिलाकर एक्स्ट्रा बल्लेबाज खिलाना चाहिए.
ऋषभ पंत की बजाय दीपक हुड्डा को मौका दें
सुनील गावस्कर ने आजतक से बात करते हुए कहा कि पर्थ की पिच पर तेज गेंदबाजों को उछाल मिलेगा. इस बाउंसी पिच पर टीम इंडिया को एक स्पिनर कम खिलाकर दीपक हुड्डा जैसे ऑलराउंडर को मौका देना चाहिए. हुड्डा स्पिन ऑलराउंडर हैं, जो बैटिंग के साथ 2-3 ओवर गेंदबाजी भी करा सकते हैं. गावस्कर की बात से पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा भी सहमत दिखे. उन्होंने ऋषभ पंत की बजाए हुड्डा को प्राथमिकता देने की बात कही.
गावस्कर ने की हुड्डा को प्लेइंग-11 में खिलाने की बात
गावस्कर ने कहा कि पर्थ की पिच पर अफ्रीकी तेज गेंदबाज घातक साबित हो सकते हैं. उनसे टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है. ऐसी पिच पर प्लेइंग-11 में एक स्पिनर कम खिलाकर दीपक हुड्डा जैसे ऑलराउंडर को मौका देना चाहिए, जो आपको बैटिंग में भी मजबूती देता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









