
IND vs SA T20 World Cup: भारतीय टीम का तीसरा मैच आज साउथ अफ्रीका से, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शुरुआती दोनों मैच जीतने के बाद आज भारतीय टीम की टक्कर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होनी है. ग्रुप-2 में टीम इंडिया का ये तीसरा मैच पर्थ में भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा. मैच के लिए अफ्रीकी टीम में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं. जानिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11...
India vs South Africa T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अब तक विजयी रही है. ग्रुप-2 में टीम इंडिया ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं. अब तीसरा मैच आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा.
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया है. ऐसे में कप्तान इस तीसरे मैच में अपनी विनिंग प्लेइंग-11 से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे.
प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं करना चाहेंगे रोहित
केएल राहुल पिछले दोनों ही मैचों में फ्लॉप साबित हुए हैं, लेकिन भारतीय टीम ने जीत ही हासिल की है. ऐसे में कप्तान रोहित एक और मैच में राहुल को मौका दे सकते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि स्पिन डिपार्टमेंट में रविचंद्रन अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया जा सकता है. हालांकि इसकी भी संभावना बेहद कम है.
अफ्रीकी टीम में हो सकते हैं दो बदलाव
पिछले मुकाबले में बांग्लादेश को हराने वाली साउथ अफ्रीका टीम में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं. कप्तान टेम्बा बावुमा प्लेइंग-11 में एक ही स्पिन को मौका देने के मूड में रहेंगे. ऐसे में तबरेज शम्सी को बाहर कर तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को मौका दिया जा सकता है. बतौर स्पिनर सिर्फ केशव महाराज खेल सकते हैं. साथ ही तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर वायने पार्नेल की जगह मार्को जानसेन की एंट्री हो सकती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









