
IND vs SA T20 WC: इस बार अलग समय पर होगा भारत का मैच, जानें कब और कहां देख पाएंगे साउथ अफ्रीका संग जंग
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सुपर-12 के अपने तीसरे मुकाबले में रविवार (30 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. भारतीय फैन्स के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि यह महामुकाबला किस समय खेला जाएगा. साथ ही इसे लाइव कहां देख सकेंगे. आइए जानते हैं इन्हीं सवालों के जवाब...
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम रविवार (30 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलने जा रही है. टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है और उसने अबतक लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं. पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से मात दी थी. वहीं दूसरे मैच में भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से शिकस्त दी थी.
साउथ अफ्रीका टीम भी बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के चलते आत्मविश्वास से लबरेज है. ऐसे में भारतीय टीम को मुकाबला जीतने के लिए तीनों डिपार्टमेंट में बेहतर खेल दिखाना होगा. उधर भारतीय फैन्स के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि यह मैच किस समय खेला जाएगा. साथ ही इसे लाइव कहां देख सकेंगे. आइए जानते हैं इन्हीं सवालों के जवाब...
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला कब और किस दिन होगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच 30 अक्टूबर (रविवार) को भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा. यानी कि टॉस शाम चार बजे होगा.
कहां खेला जाएगा भारत और साउथ के बीच अभ्यास मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबवा पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैदान पर अबतक एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है. वैसे भी पर्थ स्टेडियम का इतिहास उतना पुराना नहीं है और यहां पर अबतक केवल 9 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन हुआ है. पर्थ स्टेडियम में साल 2019 में पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया, जब ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुई थीं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









