
Ind Vs Sa T20 Series Explainer: AUS को पीटा, अब अफ्रीका की बारी! जान लें शेड्यूल, टीम समेत सभी सवाल के जवाब
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से भिड़ना है. 28 सितंबर से टी-20 सीरीज़ का आगाज़ हो रहा है, जबकि वनडे सीरीज़ भी खेली जानी है. टी-20 वर्ल्डकप से पहले यह टीम इंडिया की आखिरी परीक्षा होगी, जिसमें सफल रहने की चुनौती होगी.
टी-20 वर्ल्डकप से पहले भारतीय टीम को अपने घरेलू मैदानों पर दो टी-20 सीरीज़ खेलनी थी. पहली ऑस्ट्रेलिया और फिर साउथ अफ्रीका, पहली परीक्षा में टीम इंडिया सफल हो गई है. ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से पीटने के बाद अब साउथ अफ्रीका की बारी है. 28 सितंबर से साउथ अफ्रीका का भारत दौरा शुरू हो रहा है, जिसमें 3 टी-20 और 3 वनडे खेले जाने हैं. इस सीरीज़ से जुड़े सभी सवालों के जवाब आप अभी ले लीजिए...
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज़ कब से शुरू होगी? दोनों टीमों के बीच 3 मैच की टी-20 और वनडे सीरीज़ शुरू हो रही है. 28 सितंबर से टीम इंडिया को टी-20 सीरीज खेलनी है, जबकि 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज का आगाज़ होना है. टी-20 वर्ल्डकप से पहले भारतीय टीम की यह आखिरी द्विपक्षीय सीरीज़ होगी.
• पहला टी-20: 28 सितंबर, तिरुवनन्तपुरम, 7.30 PM • दूसरा टी-20: 2 अक्टूबर, गोवाहटी, 7.30 PM • तीसरा टी-20: 4 अक्टूबर, इंदौर, 7.30 PM
• पहला वनडे: 6 अक्टूबर, लखनऊ, 1.30 PM • दूसरा वनडे: 9 अक्टूबर, रांची, 1.30 PM • तीसरा वनडे: 11 अक्टूबर, दिल्ली, 1.30 PM
टी-20 टीम में कौन-कौन? टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
साउथ अफ्रीका: तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रेज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडन मर्करम, डेविड मिलर, लुंगी नगीदी, एनरिक नॉर्किया, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रीले रॉसो, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, यॉर्न फॉर्ट्यून, मार्को येनसन, ए. फेलुक्वायो,

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









