
IND Vs SA T20 Series: साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम का दबदबा... 5 सीरीज से नहीं हारे, कल सूर्यकुमार यादव दिखाएंगे कमाल
AajTak
IND Vs SA T20 Series: भारतीय टीम का अगला मिशन साउथ अफ्रीका दौरा है, जहां दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला टी20 मैच कल (8 नवंबर) डरबन में खेलेगी. इसके बाद टीमें 10 नवंबर को होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए गकेबरहा जाएंगी. फिर सेंचुरियन (13 नवंबर) और जोहानिसबर्ग (15 नवंबर) में बाकी के दो मैच खेले जाएंगे.
India Vs South Africa T20 Series Schedule: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप से हारने के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन के लिए तैयार है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अब अगले मिशन के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच गई है. यहां दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला कल (8 नवंबर) डरबन में खेला जाएगा.
इसके बाद टीमें 10 नवंबर को होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए गकेबरहा जाएंगी. फिर सेंचुरियन (13 नवंबर) और जोहानिसबर्ग (15 नवंबर) में बाकी के दो मैच खेले जाएंगे. बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारतीय टीम का रिकॉर्ड धांसू है.
पिछली 5 सीरीज से नहीं हारी भारतीय टीम
पिछली 5 सीरीज से भारतीय टीम हारी नहीं है. इस दौरान 2 सीरीज में भारत को जीत मिली है. जबकि 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं. भारत और साउथ अफ्रकी के बीच अब तक 9 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गईं. इस दौरान भारत ने 4 और अफ्रीका ने 2 जीती हैं. 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं.
भारतीय टीम को आखिरी बार अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से टीम हारी नहीं है. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जाएगी.
भारत-अफ्रीका के बीच टी20 में हेड-टु-हेड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









