
Ind Vs Sa T20 Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 के लिए रवि शास्त्री ने चुनी टीम, दिनेश कार्तिक को रखा बाहर
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पहले टी-20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 बताई है. रवि शास्त्री ने ऋतुराज गायकवाड़ से ओपनिंग करवाने को कहा है, जबकि उन्होंने दिनेश कार्तिक को जगह नहीं दी है.
भारत और साउथ अफ्रीका (Ind Vs Sa) के बीच होने वाली टी-20 सीरीज़ शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. केएल राहुल की अगुवाई में टीम इंडिया इस सीरीज़ पर कब्जा करने के लिए उतरेगी. लेकिन पहले मैच में प्लेइंग-11 क्या होगी? टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पहले मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 बताई है, जिसमें कुछ चौंकाने वाले फैसले भी हैं. रवि शास्त्री ने 9 जून को नई दिल्ली में होने वाले पहले मैच के लिए केएल राहुल के साथ ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग के लिए चुना है. उनके बाद ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को मौका दिया गया है. रवि शास्त्री बोले कि ऋतुराज और केएल राहुल ही ओपनिंग के लिए बेस्ट रहेंगे, अगर आप ईशान को खिलाते हैं तो आप उन्हें नंबर-3 पर लीजिए. उसके बाद श्रेयस-ऋषभ और हार्दिक पंड्या का नंबर आता है. अगर बॉलिंग की बात करें तो रवि शास्त्री ने अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को मौका दिया है. साथ ही अर्शदीप सिंह या रवि शास्त्री में से किसी एक को प्लेइंग-11 में लेने की सलाह दी है.
हैरानी की बात ये है कि रवि शास्त्री ने दिनेश कार्तिक को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी है, जिन्होंने आईपीएल 2022 में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया था. दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक फिनिशर का रोल अदा किया, इसी आधार पर 37 साल की उम्र में उनकी टीम इंडिया में वापसी भी हुई. पहले टी-20 के लिए ये है रवि शास्त्री की प्लेइंग-11: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह/उमरान मलिक, हर्षल पटेल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









