
IND vs SA T20 Series: बीसीसीआई का फरमान, अफ्रीका सीरीज से पहले खिलाड़ियों को देना होगा फिटनेस टेस्ट
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों को एनसीए में फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच नौ जून को नई दिल्ली में होना है.
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के अगले महीन पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. अब इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने एक अहम फैसला लिया है. दरअसल, बीसीसीआई ने टी20 सीरीज में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल के बाद फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थित होने को कहा है.
भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अब 5 जून या उससे पहले बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में इकट्ठा होंगे. एनसीए के निदेशक वीवीएस लक्ष्मण एवं फिजियो नितिन पटेल की देखरेख में सभी खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे. फिटनेस टेस्ट में पास के बाद ही खिलाड़ी बेंगलुरु से 7 जून को दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.
हर्षल पटेल को लेकर संशय
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, 'साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए सभी खिलाड़ियों को एनसीए में एक फिटनेस शिविर के लिए इकट्ठा होना होगा. यह इसलिए अहम है क्योंकि उनमें से कई खिलाड़ी हल्की-फुल्की चोटों से गुजर रहे हैं. हर्षल को अभी भी टांके लगे हुए हैं, ऐसे में हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सब कुछ ठीक हो.'
द्रविड़ को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









