
Ind vs SA T20 Series: दूसरे टी20 मैच में बदलाव करेंगे ऋषभ पंत? उमरान मलिक का होगा डेब्यू!
AajTak
उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह काफी शानदार लय में हैं. दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल के 15वें सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार (12 जून) को कटक में खेला जाना है. पहले मैच में 211 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय टीम को सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम इंडिया का लक्ष्य दूसरे मुकाबले को जीतकर हार का बदला चुकता करने पर होगा.
उमरान-अर्शदीप को मिलेगा मौका?
दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर सबकी निगाहें होंगी. पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार समेत सभी बॉलर्स की जमकर धुनाई हुई थी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उमरान मलिक या अर्शदीप सिंह को चांस मिलता है या नहीं. वैसे टीम मैनेजमेंट पहले मैच के बाद शायद ही प्लेइंग इलेवन से छेड़छाड़ करे. उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह दोनों को अपने इंटरनेशनल डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है, जिसके लिए वह नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं.
उधर, बैटिंग यूनिट में बदलाव की कोई संभावना नहीं है. पहले मैच ओपनर्स ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई थी. वहीं श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या जैसे प्लेयर्स ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम को 200 रनों के पार पहुंचाने में अहम रोल अदा किया था.
शानदार टच में दोनों प्लेयर्स
उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह काफी शानदार लय में हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में कुल 14 मैचों में 22 विकेट झटके, जिसमें गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पांच विकेट हॉल भी शामिल था. वहीं अर्शदीप ने 14 मैचों में 10 विकेट के साथ सीजन का अंत किया, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 37 रन देकर तीन विकेट रहा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









