
IND vs SA T20 Series: टी20 सीरीज में किसका पलड़ा भारी? वसीम जाफर ने इस टीम को बताया फेवरेट
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आज (9 जून) से शुरू हो रही है. केएल राहुल चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं.
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. जाफर मीम्स एवं दिलचस्प कमेंट्स के जरिए फैन्स को एंटरटेन करने से नहीं चूकते. अब जाफर ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज को लेकर अपनी राय जाहिर की है. जाफर ने गुरुवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीकी टीम को फेवरेट बताया है.
जाफर ने केएल राहुल की गैरमौजूदगी को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ा झटका बताया. राहुल चोट के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे. राहुल की अनुपस्थिति में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टी20 सीरीज के लिए भारत के कप्तान के रूप में नामित किया गया था. वहीं, हार्दिक पंड्या उप-कप्तानी की भूमिका में दिखाई देंगे.
साउथ अफ्रीका के पास शानदार अटैक: जाफर
जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को बताया, 'अगर आप दोनों टीमों को देखें तो मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीका अब पसंदीदा टीम लग रही है क्योंकि केएल राहुल नहीं है. भले ही कुलदीप यादव चोटिल हो गए हों, लेकिन मुझे इस बारे में संदेह था कि क्या कुलदीप पहले टी20 आई में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं. लेकिन केएल राहुल की अनुपस्थिति भारत के लिए एक बड़ा झटका है. साउथ अफ्रीकी टीम पसंदीदा के रूप में शुरुआत करेगी क्योंकि वह शायद अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम लेकर आई हैं. उसके पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है और स्पिनर काफी अच्छे हैं.'
स्टेन ने जताई दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद
वहीं, साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के कांटेदार रहने की भविष्यवाणी की है. स्टेन का मानना भारत के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने काफी क्रिकेट खेला है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









