
Ind Vs Sa T20 Series: खत्म हुई अफ्रीका की ‘साती’, लगातार हार के बाद इस साल पहली बार जीता भारत
AajTak
टीम इंडिया ने विशाखापट्टनम टी-20 मैच जीतकर सीरीज़ में वापसी की है. ये साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 मैच में मिली इस साल की पहली जीत थी, जो काफी खास रही.
विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी-20 में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका (Ind Vs Sa) को बड़े अंतर से मात दी. 179 का स्कोर बनाने के बाद भी भारत ने 48 रनों से जीत दर्ज की. सीरीज़ में बने रहने के लिए ये जीत जरूरी थी, लेकिन ये कई अन्य मायनों में भी खास रही. क्योंकि इस साल ये टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत है.
भारत ने इस साल जितने भी मैच खेले हैं, जिसमें टी-20, वनडे और टेस्ट शामिल हैं. उनमें उन सभी मैचों में जीत हासिल की थी, जिसमें उसकी भिड़ंत साउथ अफ्रीका से नहीं हुई थी. विशाखापट्टनम टी-20 से पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2022 में 7 मैच खेले और सभी में हार मिली.
साल 2022 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका- (Ind Vs Sa in 2022)1. जोहानिसबर्ग टेस्ट- साउथ अफ्रीका 7 विकेट से जीता2. केपटाउन टेस्ट- साउथ अफ्रीका 7 विकेट से जीता3. पार्ल वनडे- साउथ अफ्रीका 31 रन से जीता4. पार्ल वनडे- साउथ अफ्रीका 7 विकेट से जीता5. पार्ल वनडे- साउथ अफ्रीका 4 रन से जीता6. दिल्ली टी20- साउथ अफ्रीका 7 विकेट से जीता7. कटक टी20- साउथ अफ्रीका 4 विकेट से जीता8. विशाखापट्टनम टी-20- भारत 48 रनों से जीता
खास बात ये भी है कि साल 2022 में टीम इंडिया को ये मिली ऐसी पहली जीत है, जिसमें रोहित शर्मा के हाथ में टीम की कमान नहीं है. रोहित शर्मा ने इस साल वेस्टइंडीज़, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज़ में कप्तानी की है. सभी में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया है.
इस साल टीम इंडिया की कमान कई कप्तानों के हाथ में गई है. साल की शुरुआत अफ्रीकी दौरे से हुई थी, तब विराट कोहली टेस्ट कप्तान थे. उनके अलावा केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और अब ऋषभ पंत टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं. वैसे रोहित शर्मा ही टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









