
Ind Vs Sa T20 Series: अफ्रीका सीरीज़ के लिए बड़ा बदलाव, राहुल द्रविड़ नहीं होंगे टीम इंडिया के कोच?
AajTak
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज़ होनी है. आईपीएल के तुरंत बाद होने वाली इस सीरीज़ में सीनियर्स प्लेयर्स को आराम मिलेगा, साथ ही कोच राहुल द्रविड़ भी टीम के साथ नहीं रह सकते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेलनी है. पांच मैच की यह टी-20 सीरीज़ घर में ही खेली जानी है, जिसमें कई बड़े प्लेयर्स को आराम दिया जा सकता है. साथ ही एक बड़ी बात यह भी है कि इस सीरीज़ के लिए टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ टीम के साथ नहीं होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल द्रविड़ की जगह नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) चेयरमैन वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हेड कोच राहुल द्रविड़ टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ियों और अन्य सीनियर प्लेयर्स के साथ वक्त से पहले ही इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज़ का आगाज़ 9 जून से होना है, 19 जून को आखिरी टी-20 मैच खेला जाएगा. इस सीरीज़ में रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल को आराम दिया जा सकता है. जबकि शिखर धवन टीम की कमान संभाल सकते हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि राहुल द्रविड़ की अगुवाई में 15-16 जून को टेस्ट टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड रवाना होंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले साल हुई सीरीज़ का एक मैच अभी बाकी है, जो सीरीज़ का डिसाइडर होगा. यह टेस्ट मैच 1 से 5 जुलाई के बीच खेला जाना है.
एनसीए के डायरेक्टर हैं वीवीएस लक्ष्मण वीवीएस लक्ष्मण कुछ वक्त पहले ही एनसीए के डायरेक्टर बनाए गए थे, इसके लिए उन्होंने कमेंट्री का काम भी छोड़ दिया था. वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया के साथ अंडर-19 वर्ल्डकप में भी काम किया था, जो यश धुल की अगुवाई में भारत ने जीता था. ऐसे में पांच मैच की सीरीज़ के लिए वीवीएस लक्ष्मण का सीनियर टीम इंडिया के साथ जुड़ना मज़ेदार होगा. इस सीरीज़ के लिए 22 या 23 मई को टीम इंडिया का चयन हो सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









