
Ind vs SA T20 Rishabh Pant: ऋषभ पंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सुरेश रैना के बाद बनेंगे सबसे युवा कप्तान
AajTak
ऋषभ पंत भले ही टीम इंडिया के लिए पहली बार कप्तानी करने जा रहे हों, लेकिन उन्हें टी20 क्रिकेट में कप्तानी करने का शानदार अनुभव है. पंत ने आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए 30 मैचों में कप्तानी की है.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच गुरुवार (9 जून) को दिल्ली में खेला जाना है. यह मुकाबला विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए काफी खास है जो पहली बार भारतीय टीम का नेतृत्व करने जा रहे हैं, वो भी अपने घरेलू मैदान पर. पंत को केएल राहुल के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद यह जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला है.
ऋषभ पंत आठवें कप्तान
ऋषभ पंत टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले आठवें प्लेयर बनने जा रहे हैं. सबसे पहले साल 2006 में वीरेंद्र सहवाग ने एक टी20 मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की थी. इसके बाद एमएस धोनी (72 मैच), सुरेश रैना (3), रहाणे (2), कोहली (50), रोहित शर्मा (28) और शिखर धवन (3 मैच) का नंबर आता है.
रैना के बाद दूसरे युवा कप्तान
दिल्ली टी20 में मैदान पर उतरने के साथ ही ऋषभ पंत एक खास रिकॉर्ड भी कायम करने जा रहे हैं. दरअसल, पंत टी20 में भारत की कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. रैना ने 23 साल 197 दिन की उम्र में टीम की बागडोर संभाली थी. वहीं, ऋषभ पंत 24 साल 249 में कप्तानी करने जा रहे हैं.
पंत को कप्तानी का खासा अनुभव

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











