
Ind Vs Sa T20: जब तीसरे टी-20 में टीम इंडिया की बैटिंग के वक्त बंद हो गया DRS, फिर...
AajTak
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी-20 में डीआरएस कुछ वक्त के लिए काम ही नहीं कर रहा था. ऐसा तब हुआ, जब टीम इंडिया की बैटिंग चल रही थी.
भारत और साउथ अफ्रीका (Ind Vs Sa) के बीच हुए तीसरे टी-20 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ टीम इंडिया (Team India) की सीरीज़ में वापसी की है और अब स्कोर 1-2 हो गया है. विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में जब टीम इंडिया की बैटिंग चल रही थी, उस वक्त यहां एक तकनीकी दिक्कत भी आई. कुछ देर के लिए मैदान में डीआरएस ने काम करना बंद कर दिया था.
ऐसा तब हुआ जब टीम इंडिया की बैटिंग शुरू ही हुई थी, उस वक्त ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ ने ओपनिंग का जिम्मा संभाला. इन्हीं शुरुआती ओवर्स में मैदान में डीआरएस काम नहीं कर रहा था, यानी अगर अंपायर किसी को आउट दे देता तो बल्लेबाज के पास उसका रिव्यू करवाने का ऑप्शन नहीं था.
No DRS available at the moment. Hopefully Ruturaj gets away an LBW shout so my CSK soul will be satisfied for once. #IndvSA
हालांकि, खास बात यह भी रही कि टीम इंडिया को इसकी मदद लेने की ज़रूरत ही नहीं पड़ी. क्योंकि ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ बैटिंग की, दोनों ने शुरुआती 10 ओवर्स में ही 97 रनों की पार्टनरशिप कर ली थी. इसी के दमपर टीम इंडिया 179 के स्कोर तक पहुंच पाई.
No DRS available at the moment. Hopefully Ruturaj gets away an LBW shout so my CSK soul will be satisfied for once. #IndvSA
जब भारत और साउथ अफ्रीका के मैच में डीआरएस ने काम करना बंद कर दिया, तब हर किसी को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में हुए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच की याद दिला दी. इसी साल मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुए उस मैच में कुछ देर के लिए बिजली गायब थी, जिसकी वजह से डीआरएस काम नहीं कर रहा था. और इसका असर मैच पर भी पड़ा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








