
IND vs SA T20: कप्तान रोहित शर्मा को भी डेथ ओवर्स का डर! बातों ही बातों में अपने गेंदबाजों पर बरसे
AajTak
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज जीत ली. वह तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा ने यह भी माना है कि टीम डेथ ओवर्स में अच्छा नहीं कर रही है.
IND vs SA T20: टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने रविवार को दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट पर 237 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में मेहमान टीम ने जमकर संघर्ष किया, वह अंत तक हार मानने के लिए तैयार नहीं थी. आखिरकार भारत ने 16 रनों से जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्वदेश में पहली टी20 सीरीज जीत ली. दोनों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मैच 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा.
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने माना कि टी20 मुकाबलों का नतीजा अधिकतर डेथ ओवरों के दौरान ही निकलता है. रोहित चाहते हैं कि टीम के उनके साथी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करें. वह हालांकि मैच के महत्वपूर्ण चरण में अपनी टीम के लगातार संघर्ष को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं.
'हमने पिछले 5 या 6 मैचों के डेथ ओवरों में रन लुटाए'
रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘टीम एक निश्चित तरीके से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करना चाहती है और हम उन्हें वह आत्मविश्वास देना चाहते हैं. हां, हमने पिछले 5 या 6 मैचों में डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी नहीं की है. हम विपक्षी टीम के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं.’
उन्होंने कहा, ‘डेथ ओवरों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी करना बहुत कठिन होता है. यहीं खेल का फैसला होता है. यह चिंताजनक नहीं है, लेकिन हमें सुधार करना होगा और एकजुट होकर खेलना होगा.’
... पर बल्लेबाजों के प्रदर्शन से बेहद खुश रोहित

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









