
Ind Vs Sa T20: अफ्रीका के सामने टीम इंडिया का डब्बा गोल, स्पिनर्स पर बरस पड़े कप्तान ऋषभ पंत
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को लगातार दूसरे टी-20 में हार का सामना करना पड़ा है. पांच मैच की सीरीज़ में भारत 0-2 से पिछड़ा हुआ है.
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. कटक में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया की चार विकेट से हार हुई और कप्तान ऋषभ पंत के लिए कप्तानी की शुरुआत बेहतर नहीं रही है. टीम इंडिया इस मैच में बैटिंग-बॉलिंग दोनों में ही फेल नज़र आई. ऐसे में कप्तान ऋषभ पंत फेलियर पर बरस पड़े. हार के बाद जब ऋषभ पंत से सवाल हुआ, तब उन्होंने कहा कि हम बल्लेबाजी में 10 से 15 रन पीछे रह गए. भुवनेश्वर कुमार और बाकी तेज़ गेंदबाज़ों ने बेहतर प्रदर्शन किया और शुरुआती 7-8 ओवर्स में हम पकड़ बनाए हुए थे. ऋषभ पंत ने कहा कि लेकिन उसके बाद हम मैच में पिछड़ते चले गए, हमें विकेट की ज़रूरत थी और वो नहीं मिले. हमारे स्पिनर्स को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. पारी के दूसरे हिस्से में अफ्रीका ने बेहतर बॉलिंग की थी. ऋषभ ने कहा कि हमें आखिरी तीन मैचों में बेतर प्रदर्शन करना होगा. कप्तान पंत का कहना भी सही साबित होता है, क्योंकि टीम के मेन स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने 4 ओवर में 49 रन दिए और दूसरे स्पिनर अक्षर पटेल ने 1 ही ओवर में 19 रन दे दिए. आपको बता दें कि इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बॉलिंग का फैसला किया था, टीम इंडिय ने पहले बैटिंग की. पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा. लेकिन ईशान किशन और फिर श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को संभाला, ईशान ने 34 और श्रेयस ने 40 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत इस बार फेल हुए और सिर्फ 5 रन बना पाए. अंत में दिनेश कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका निभाई और 21 बॉल में 30 रनों की पारी खेली.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









