
IND vs SA Series: महेंद्र सिंह धोनी नहीं थे T20 में भारत के पहले कप्तान, जानें ऋषभ पंत तक सभी कप्तानों का सफर
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को कप्तान बनाया गया था. राहुल चोटिल होकर बाहर हुए, तो ऋषभ पंत को कमान सौंप दी गई...
भारतीय टी-20 टीम को आज नया यानी 8वां कप्तान मिलने वाला है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को सीरीज के लिए कप्तानी सौंपी गई थी.
राहुल पहले ही मुकाबले से एक दिन पहले चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए. ऐसे में विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई. पंत इंडिया की टी-20 टीम के 8वें कप्तान होंगे. जबकि पहले कप्तान वीरेंद्र सहवाग और दूसरे कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी थे, जिनकी कप्तानी में 2007 टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता था.
भारतीय टीम ने कब खेला था अपना पहला टी-20 मैच?
भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में सफर दिसंबर 2006 से शुरू हुआ था. पहला मैच एक दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानेसबर्ग में खेला गया था. इसमें भारतीय टीम ने जीत से खाता खोला था और 6 विकेट से अफ्रीकी टीम को हराया था. इस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने टीम की कप्तानी संभाली थी, मगर बीसीसीआई ने उन पर दूसरी बार भरोसा नहीं जताया और कमान धोनी को सौंप दी थी.
पहले मैच के बाद टीम इंडिया ने सीधे 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में एंट्री की और धोनी की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया. वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक ही मैच खेला, वह भी टी20 इंटरनेशनल का पहला ही मैच था. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 72 मैच खेले, जिसमें 41 जीते और 28 हारे.
धोनी के बाद किसने संभाली थी टीम की कमान?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









