
IND vs SA Series: अफ्रीका सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल का दिल टूटा, भावुक पोस्ट में कही ये बातें...
AajTak
केएल राहुल चोटिल होकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में राहुल को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई थी...
टीम इंडिया को अपने ही घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. सीरीज का आगाज गुरुवार (9 जून) से होगा. इस दिन पहला टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है.
टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऋषभ पंत को कमान सौंपी गई है. सीरीज से बाहर होने पर केएल राहुल का दिल टूट गया है. वह काफी भावुक नजर आए और उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी शेयर की.
यह स्वीकार कर पाना बेहद मुश्किल है: केएल राहुल
केएल राहुल ने ट्विटर पोस्ट में कहा, 'यह स्वीकार करना बेहद मुश्किल है, पर मैं आज से एक और चुनौती शुरू करा रहा हूं. पहली बार घर में टीम इंडिया की कप्तानी नहीं कर पाने के लिए बेहद निराश हूं. मगर बाहर से ही मेरा टीम के लड़कों को पूरा सपोर्ट रहेगा. मेरा सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद. ऋषभ पंत और बाकी साथियों को सीरीज के लिए शुभकामनाएं.'
Hard to accept but I begin another challenge today. Gutted not to be leading the side for the first time at home, but the boys have all my support from the sidelines.Heartfelt thanks to all for your support.Wishing Rishabh and the boys all the luck for the series.See you soon🏏💙
क्या कहा बीसीसीआई ने?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









