
Ind Vs Sa, Rahul Dravid: द्रविड़ ‘सर’ का धुआंधार एक्शन, कड़े फैसलों को तैयार, अफ्रीका दौरे से पहले बुलाया कैंप
AajTak
साउथ अफ्रीका दौरा शुरू होने से पहले कोच राहुल द्रविड़ फुल एक्शन मोड में हैं. प्लेइंग-11 को लेकर जो टेंशन चल रही है, राहुल द्रविड़ ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही कड़े फैसले लिए जाएंगे.
Ind Vs Sa, Rahul Dravid: न्यूजीलैंड को घरेलू सीरीज में मात देने के बाद टीम इंडिया का मिशन साउथ अफ्रीका शुरू हो गया है. मंगलवार को इस दौरे के लिए टीम का ऐलान किया जा सकता है और कई चौंकाने वाले फैसले लिए जा सकते हैं. कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया का ये पहला विदेशी दौरा है, ऐसे में राहुल द्रविड़ पूरे एक्शन मोड में देखने को मिल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिन खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान ब्रेक लिया था उन्हें साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले मुंबई में एक हफ्ते कैंप में हिस्सा लेना होगा. रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को कैंप में रहने को कहा गया है. टीम इंडिया को पहले 8 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होना था, लेकिन अब जब दौरा कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ गया है तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कैंप में प्रैक्टिस करने का मौका मिला है. टीम इंडिया अब 16 दिसंबर के आसपास साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो सकती है. ये पहली बार नहीं है जब राहुल द्रविड़ इस तरह का कैंप करवा रहे हैं. जिन खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था, उनको भी मुंबई में टेस्ट सीरीज से पहले कैंप का हिस्सा बनना पड़ा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









