
IND vs SA ODI Series: 'वह चाहे तो पांच टीम उतार ले', टीम इंडिया का मुरीद हुआ यह अफ्रीकी क्रिकेटर
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (9 अक्टूबर) को रांची में खेला जाना है. सीरीज में बने रहने के लिहाज से टीम इंडिया को इस मैच में जीत हासिल करना पड़ेगा. इस अहम मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी केशव महाराज ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है.
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार (9 अक्टूबर) को खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है. केशव महाराज का मानना है कि भारत के पास इतनी प्रतिभा है कि वह एक बार में चार से पांच अंतरराष्ट्रीय टीम को मैदान में उतार सकता है.
महाराज ने यहां दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, 'मैं इसे दूसरे लेवल की भारतीय टीम नहीं कहूंगा. भारत में इतनी प्रतिभा है कि वे चार-पांच अंतरराष्ट्रीय टीमों को मैदान में उतार सकते हैं. टीम के बहुत से खिलाड़ी आईपीएल में खेलते है और उनके पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी है. ये खिलाड़ी विश्व स्तरीय प्रदर्शन करने वाले हैं.' भारतीय टीम को गुरुवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती मैच में गुरुवार को लखनऊ में हार का सामना करना पड़ा था.
महाराज ने शम्सी का किया बचाव
महाराज ने कहा, 'भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना हमेशा अच्छा होता है. जाहिर है, आप खुद को तैयार करना चाहते हैं. उनके पास विश्व स्तरीय बल्लेबाजी क्रम है.' टी20 रैंकिंग में विश्व के शीर्ष गेंदबाज रहे तबरेज शम्सी ने लखनऊ वनडे में खुब रन लुटाए. उन्होंने प उस मुकाबले में कुल आठ ओवर में 89 रन दिए और एक विकेट चटकाया.
केशव महाराज ने बायें हाथ के चाइनामैन गेंदबाज का बचाव करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उनके लिए वह खराब दिन था. आंकड़े आपको किसी के गेंदबाजी करने के तरीके के बारे में नहीं बताते हैं. भारतीय बल्लेबाजों को किसी गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाना था और दुर्भाग्य से उस दिन बल्लेबाज शम्सी के खिलाफ सफल रहे. मुझे लगता है कि उन्होंने आखिरी ओवरों में मानसिक मजबूती दिखाई.'
धोनी के गृहनगर में होना है दूसरा मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









