
Ind Vs Sa, ODI Series: टीम इंडिया पर निशाना? सीरीज़ जीत के बाद बोले अफ्रीकी कप्तान- हम सुपरस्टार्स पर निर्भर नहीं
AajTak
दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की बॉलिंग बिल्कुल निराशाजनक रही, ऐसे में अब अफ्रीकी टीम 2-0 से सीरीज़ में आगे है. मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने एक बयान दिया, जिसे टीम इंडिया पर कसे तंज के तौर पर देखा जा रहा है.
Ind Vs Sa, ODI Series: टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज़ के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ भी गंवा दी है. शुक्रवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की बॉलिंग बिल्कुल निराशाजनक रही, ऐसे में अब अफ्रीकी टीम 2-0 से सीरीज़ में आगे है. मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने एक बयान दिया, जिसे टीम इंडिया पर कसे तंज के तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल, पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में तेंबा बावुमा ने कहा कि हम आखिरी मैच भी जीतने की कोशिश करेंगे, हमारी नज़र पूरी टीम की ओर से एफर्ट डालने की है. हम सुपरस्टार्स या किन्हीं एक-दो परफॉर्मेंस पर निर्भर नहीं रहते हैं. जब हम सीरीज़ में आ रहे थे तब किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि हम जीतेंगे, हमें यहीं से मोटिविशेन मिला था. दूसरा मैच जीतने के बाद तेंबा बावुमा ने कहा कि हम 3-0 की कोशिश ही करेंगे, यह 2-1 से काफी बेहतर रहता है. भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप करना एक बड़ा मोटिवेशन होगा. शुरुआत से ही हमारी कोशिश सीरीज़ जीतने की थी, लेकिन हमें उम्मीद नहीं थी कि शुरुआती दो मैच में ही ऐसा हो जाएगा. आपको बता दें कि टेस्ट सीरीज़ के बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज़ में भी गंवा दी है, 3 मैचों की सीरीज़ में अब टीम इंडिया 0-2 से पीछे है. पहले और दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और बॉलिंग दोनों ही खराब रहीं. पहले मैच में विराट कोहली, शिखर धवन ने अर्धशतक जड़े तो बाकी खिलाड़ी फेल साबित हुए. वहीं, दूसरे वनडे में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने रन बनाए, तब बाकी खिलाड़ियों के बल्ले से रन नहीं निकले. वनडे टीम में कप्तान रोहित शर्मा के ना होने से बैलेंस बिगड़ता नज़र आ रहा है, साथ ही कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में नाकाम साबित हुआ है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








