
IND vs SA Live Score, 1st Test Day 3: टीम इंडिया के गेंदबाजों को दिखाना होगा दम, थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन साउथ अफ्रीकी टीम अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 256 रनों के स्कोर से आगे खेल रही है. भारत ने अपनी पहली पारी में 245 रन बनाए थे.
India Vs South Africa 1st Test Day 3 Live Scorecard: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. मुकाबले में आज (27 दिसंबर) तीसरे दिन का खेल है. आज साउथ अफ्रीकी टीम अपनी पहली पारी के स्कोर पांच विकेट पर 256 रनों से आगे खेलने उतर रही है. इस तीसरे दिन के खेल से जुड़ी सभी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
ऐसे गिरे साउथ अफ्रीकी टीम के विकेट पहला विकेट: एडेन मार्करम (5), आउट: मोहम्मद सिराज 1-11 दूसरा विकेट: टोनी डी जोरजी (28), आउट: जसप्रीत बुमराह 2-104 तीसरा विकेट: कीगन पीटरसन (2), आउट: जसप्रीत बुमराह 3-113 चौथा विकेट: डेविड बेडिंघम (56), आउट: मोहम्मद सिराज 4-244 पांचवां विकेट: काइल वेरेने (4), आउट: प्रसिद्ध कृष्णा 5-249
राहुल ने जड़ा था धमाकेदार शतक
दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पारी आठ विकेट पर 208 रनों से आगे खेलना शुरू किया था. हालांकि दूसरे दिन के पहले सेशन में ही भारतीय टीम 245 रनों पर ऑलआउट हो गई. केएल राहुल ने शानदार अंदाज में शतक जमाया. राहुल ने 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 137 गेंदों पर 101 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कगिसो रबाडा रहे, उन्होंने 5 विकेट झटके. वहीं डेब्यू मैच खेल रहे नांद्रे बर्गर को 3 विकेट मिले.
ऐसे गिरे भारत के विकेट - (पहली पारी- 245) पहला विकेट: रोहित शर्मा (5), आउट- कगिसो रबाडा, 13/1 दूसरा विकेट: यशस्वी जायसवाल (17), आउट- नांद्रे बर्गर, 23/2 तीसरा विकेट: शुभमन गिल (2), आउट- नांद्रे बर्गर, 3/24 चौथा विकेट: श्रेयस अय्यर (31), आउट- कगिसो रबाडा, 92/4 पांचवां विकेट: विराट कोहली (38), आउट- कगिसो रबाडा, 107/5 छठवां विकेट: रविचंद्रन अश्विन (8), आउट- कगिसो रबाडा, 121/6 सातवां विकेट: शार्दुल ठाकुर (24), आउट- कगिसो रबाडा, 164/7 आठवां विकेट: जसप्रीत बुमराह (1), आउट- मार्को जानसेन, 191/8 नौवां विकेट: मोहम्मद सिराज (5), आउट- गेराल्ड कोएत्जी, 238/9 दसवां विकेट: केएल राहुल (101), आउट- नांद्रे बर्गर, 245/10

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









