
IND vs SA Final Highlights, T20 World Cup 2024: सूर्यकुमार यादव का कैच... बुमराह-पंड्या-अर्शदीप का ओवर, वो 5 मौके जब भारतीय टीम ने पलट दी फाइनल की बाजी
AajTak
IND vs SA Final Highlights, T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. इस टीम ने इतिहास में चौथी बार कोई वर्ल्ड कप (वनडे, टी20) खिताब जीता है. भारतीय टीम ने शनिवार (29 जून) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से शिकस्त दी. आइए जानते हैं वो 5 मौके जब भारतीय टीम ने पूरी बाजी ही पलट दी...
IND vs SA Final Highlights, T20 World Cup 2024: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. भारतीय टीम ने 177 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम 169 रन ही बना सकी और खिताब गंवा दिया.
इस मैच में कई बार ऐसे मौके भी आए जब भारतीय टीम के हाथ से यह खिताब जाता हुआ दिख रहा था. मगर 5 ऐसे पल भी आए, जब भारतीय टीम ने पूरा जोर लगाया और बाजी पलट दी. इसमें चाहे सूर्यकुमार यादव का कैच हो या फिर जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी. आइए जानते हैं वो 5 मौके जब भारतीय टीम ने पूरी बाजी ही पलट दी...
कोहली-अक्षर की पार्टनरशिप ने बदला रुख
फाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने एक समय 34 रनों पर 3 विकेट गंवाए थे. तब लग रहा था कि टीम जल्दी ना सिमट जाए. मगर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा के ऊपर पांचवें नंबर पर अक्षर पटेल को भेजा और उनका यह दाव एकदम कारगर साबित हुआ.
क्रीज पर जमे विराट कोहली ने पहले ही मोर्चा संभाल रखा था. फिर उन्होंने अक्षर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 72 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. कोहली ने 48 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. यह इस वर्ल्ड कप में उनकी पहली फिफ्टी रही. कोहली ने 59 गेंदों पर कुल 76 रन बनाए. जबकि अक्षर 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए. इसके बदौलत भारतीय टीम ने 7 विकेट पर मैच विनिंग 176 रनों का स्कोर बनाया.
क्लासेन का विकेट रहा सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









