
IND vs SA Final DLS Rules: भारत और साउथ अफ्रीका फाइनल में क्या है डकवर्थ लुईस नियम? रिजर्व-डे भी धुला तो कौन बनेगा चैम्पियन, जानें सबकुछ
AajTak
IND vs SA Final DLS Rules, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला जाएगा. मगर यहां झमाझम बारिश की आशंका है. अब सवाल ये है कि यदि बारिश के कारण मैच और रिजर्व-डे दोनों धुल गए तो चैम्पियन कौन बनेगा? आइए जानते हैं इन सभी के जवाब...
IND vs SA Final DLS Rules, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच आज (29 जून) खेला जाएगा. यह मैच बारबाडोस में ब्रिजटाउन के किंग्सटन ओवल में खेला जाएगा. मगर इससे पहले फैन्स के लिए एक बुरी खबर भी सामने आ रही है.
दरअसल, ब्रिजटाउन में मैच के दौरान झमाझम बारिश की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में फैन्स के मन में यह सवाल जरूर गूंज रहा होगा कि यदि बारिश आती है, तो मुकाबले को किस तरह कराया जा सकेगा? इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम क्या होंगे?
मैच में कैसा रहेगा ओवर्स का कटऑफ टाइम?
यदि बारिश लुका-छिपी खेलती है, तो फिर मैच को कितने ओवर काटते हुए पूरा कराया जाएगा? साथ ही मैच में ओवर्स का कटऑफ टाइम क्या होगा? यदि मैच और रिजर्व-डे दोनों बारिश से धुल गए तो चैम्पियन कौन बनेगा? आइए जानते हैं इन सभी के जवाब...
फैन्स को बता दें कि ICC की पूरी कोशिश होगी कि मैच को शनिवार के दिन ही कराया जा सके. इसके लिए आईसीसी ने 190 मिनट (3 घंटे 10 मिनट) का एक्स्ट्रा टाइम दिया है. यानि को बारिश के बीच मैच को इतना (3 घंटे 10 मिनट) आगे बढ़ाया जा सके.
रिजर्व-डे भी बारिश से धुलता है, तो क्या होगा?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








