
IND vs SA Cuttack T20: पिछली बार इंडिया-अफ्रीका के बीच कटक में हुआ था बवाली मैच, धोनी बोले थे- फैन्स को मजा आ रहा होगा
AajTak
भारत ने कटक में साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ पिछला टी20 मैच 2015 में खेला था. इसमें भारतीय टीम को 6 विकेट से शिकस्त मिली थी. यह मुकाबला काफी बवाली भी हुआ था...
IND vs SA Cuttack T20: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 जून को खेलना है. यह मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मैदान पर इंडिया और अफ्रीका के बीच दूसरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा.
भारत ने कटक में अफ्रीकी टीम के खिलाफ एकमात्र मैच 5 अक्टूबर 2015 को खेला था. इसमें भारतीय टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. यह मुकाबला काफी बवाली भी हुआ था, जिसके कारण दुनियाभर में भारत की काफी आलोचना भी हुई थी.
दरअसल, 2015 में खेले गए कटक टी20 मैच में भारतीय टीम सिर्फ 92 रनों पर ही ढेर हो गई थी. तब टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी. इस वक्त गुस्साए फैन्स ने स्टेडियम में बॉटल्स फेंकना शुरू कर दिया था. मैच में यह घटना तीन बार हुई और हर बार मैच को रोकना पड़ गया था. तीसरी बार की घटना में थोड़ी देर के लिए मैच रोक दिया गया था.
तब महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद कहा था कि शायद फैन्स को बॉटल फेंकने में मजा आ रहा होगा. बता दें कि अब करीब 7 साल बाद एक बार फिर दोनों टीमें इस मैदान पर आमने-सामने होंगी. हालांकि, इस बीच 2017 में एक मैच श्रीलंका के खिलाफ भी हुआ था, जिसमें भारत ने 93 रनों से जीत दर्ज की थी.
क्या हुआ था 2015 के कटक टी20 मैच में?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









