
IND vs SA Cape Town Test: अपने ही जाल में फंस गया अफ्रीका, भारतीय गेंदबाजों ने डेढ़ दिन में ही कर दिया हिसाब बराबर
AajTak
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में सात विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. भारतीय टीम ने इसके साथ ही सेंचुरियन में मिली हार का सूद समेत बदला ले लिया. भारत ने 1.5 दिनों में ही अफ्रीका के होश ठिकाने लगा दिए.
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में 7 विकेट से जबरदस्त जीत हासिल की. मुकाबले के दूसरे दिन (4 जनवरी) भारत को जीत के लिए 79 रनों का टारगेट मिला, जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया. केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर पहली बार किसी एशियाई देश को टेस्ट क्रिकेट में जीत नसीब हुई. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया.
केपटाउन टेस्ट में यह मिली जीत भारतीय टीम के लिए काफी खास है. जैसे भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में 36 रनों पर पैक होने के बाद शानदार वापसी करते सीरीज जीतने में सफल रही थी. ठीक वैसे ही अब सेंचुरियन में हार के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पलटवार करने में सफल रही.
1⃣-1⃣ A well-fought Test Series between the two teams comes to an end 👏👏#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/pTsYsYoKGt
गौरतलब है कि सेंचुरियन टेस्ट मैच में भारत को पारी और 32 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने तो सरेंडर किया ही था, गेंदबाजों का भी प्रदर्शन भी औसत दर्जे का रहा था. अब भारतीय टीम ने उस हार का सूद समेत बदला ले लिया. भारत ने 1.5 दिनों में ही अफ्रीका के होश ठिकाने लगा दिए.
खुद के बिछाए जाल में फंसी अफ्रीकी टीम
देखा जाए तो साउथ अफ्रीकी टीम अपने ही बिछाए जाल में फंस गई. साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन की तुलना में केपटाउन में भी ज्यादा पेस एवं बाउंस वाली पिच तैयार की, ताकि भारतीय बल्लेबाजों को एक बार फिर से फंसाया जा सके. अफ्रीकी फैन्स को भी उम्मीद थी कि सेंचुरियन में भी उनकी टीम कमाल करेगी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








