
IND vs SA 4th T20: आज फिर होगी साउथ अफ्रीका से आर-पार की जंग, प्लेइंग 11 में होंगे ये बदलाव!
AajTak
भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच आज सीरीज का चौथा टी20 मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला राजकोट में शाम 7 बजे से शुरू होगा...
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 की सीरीज का चौथा मैच आज खेला जाएगा. यह मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है.
ऐसे में यह मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका दोनों के लिए ही आर-पार की जंग होगी. मेहमान टीम अफ्रीका यह मैच जीतकर सीरीज पर यहीं कब्जा जमा लेना चाहेगी. जबकि टीम इंडिया के पास सीरीज बराबर करने का मौका है. यदि भारतीय टीम हारती है, तो सीरीज भी हार जाएगी.
पिछले मैच में टीम इंडिया विजयी रही
सीरीज के शुरुआती दोनों मैच साउथ अफ्रीका ने जीते थे. मेहमान टीम ने सबसे पहले दिल्ली वाला मैच 7 विकेट से जीता. इसके बाद कटक में खेला गया टी20 मैच 4 विकेट से जीत लिया. तीसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 48 रनों से जीत दर्ज की. पिछला मैच जीतने के कारण टीम इंडिया इस समय आत्मविश्वास से भरी होगी.
#TeamIndia win the 3rd T20I by 48 runs and keep the series alive. Scorecard - https://t.co/mcqjkCj3Jg #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/ZSDSbGgaEE
हेड-टू-हेड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









