
IND vs SA 3rd T20I LIVE Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, फिर भारतीय टीम करेगी पहले बैटिंग
AajTak
IND vs SA 3rd T20I LIVE Score: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है. इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं. मैच से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें...
India vs South Africa, IND vs SA 3rd T20I LIVE Score: भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. मगर तीसरा और आखिरी मुकाबला जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है.
मैच में साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मार्करम ने अपनी टीम में 3 बदलाव किए हैं. जबकि भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
सीरीज में साउथ अफ्रीकी टीम 1-0 से आगे
बता दें कि सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बगैर टॉस के ही रद्द हो गया था. जबकि दूसरा मुकाबला पोर्ट एजिलाबेथ में खेला गया था. बारिश से बाधित इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस तरह भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे है.
बता दें कि इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं. उन्होंने हाल ही में हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी कप्तानी संभाली थी. इस सीरीज में भारतीय टीम को 4-1 से दमदार जीत भी दिलाई थी.
भारत Vs साउथ अफ्रीका टी20 में हेड-टु-हेड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










