
IND Vs SA 3rd T20 Playing 11: सूर्यकुमार यादव का बढ़ेगा सिरदर्द... आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11
AajTak
भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज सेंचुरियन में खेला जाएगा. पिछले मैच में भारतीय टीम जीत के करीब आकर 3 विकेट से हार गई थी. जबकि उसने पहला मैच अपने नाम किया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.
India Vs South Africa 3rd T20 Playing 11: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (13 नवंबर) खेला जाएगा. यह मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में होगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानि 8 बजे होगा.
शुरुआती दो मैचों के बाद दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. पिछले मैच में भारतीय टीम जीत के करीब आकर 3 विकेट से हार गई थी. जबकि उसने पहला मैच अपने नाम किया था. अब तीसरा मुकाबला जीतने के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को दमदार प्लेइंग-11 मैदान में उतारनी होगी, जिससे उनका सिरदर्द बढ़ने वाला है.
भारतीय बल्लेबाजी दूसरे मैच में थोड़ी कमजोर और जल्दी ढह जाने वाली नजर आई है. ऐसे में इस डिपार्टमेंट को मजबूती देने के लिए कप्तान प्लेइंग-11 में स्टार स्पिनर और धाकड़ बल्लेबाज रमनदीप सिंह को मौका दे सकते हैं. हालांकि इसकी संभावना बेहद कम ही है कि कप्तान प्लेइंग-11 से कोई छेड़छाड़ करें.
सेंचुरियन में भारतीय टीम का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने सेंचुरियन के इस स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबला खेला है. 21 फरवरी 2018 को खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया था. उस पुरानी अफ्रीकी टीम 3 प्लेयर मौजूदा सीरीज में भी खेल रहे हैं. ये क्लासेन, डेविड मिलर और रीजा हेंड्रिक्स हैं. ऐसे में इस मैदान पर क्लासेन से भारतीय टीम को संभलकर रहना होगा.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का धांसू रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









