
Ind vs SA 3rd ODI Match: आज भारतीय टीम रचेगी इतिहास, साउथ अफ्रीका को उसी के घर में रौंदने का दूसरा सुनहरा मौका
AajTak
आज (21 दिसंबर) भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलना है. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला पार्ल में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम को 4.30 बजे से शुरु होगा. फिलहाल दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.
India vs South Africa 3rd ODI Match: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज (19 दिसंबर) का दिन बेहद खास है. केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलना है. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का है.
यह तीसरा मैच पार्ल में भारतीय समयानुसार शाम को 4.30 बजे से खेला जाएगा. फिलहाल दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में यदि भारतीय टीम यह मुकाबला जीतती है, तो वो सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लेगी.
केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका
इस वनडे सीरीज में केएल राहुल कप्तानी संभाल रहे हैं. इस तरह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में भारतीय टीम की यह अब तक के इतिहास में किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में दूसरी जीत होगी. अब तक भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीकी जमीन पर कुल 8 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली हैं.
इसमें से एक में भारतीय टीम को जीत मिली है. यह एकमात्र सीरीज 2018 में जीती थी. अब भारतीय टीम अफ्रीकी जमीन पर यह 9वीं वनडे सीरीज खेल रही है. ऐसे में केएल राहुल के पास यह सीरीज जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है.
भारत और अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









