
IND vs SA 2nd Test Scorecard: 16 साल बाद सिराज ने लिया भारतीय टीम का बदला... अफ्रीका को ऐसे सिखाया सबक
AajTak
भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार (3 जनवरी) से केपटाउन में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच में पहले दिन साउथ अफ्रीकी टीम 55 रनों पर ढेर हुई. इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 153 रन बनाए. इस मैच के साथ एक अजब संयोग भी बन रहा है. मोहम्मद सिराज ने 16 साल पुराना भारत का बदला लिया है...
IND vs SA 2nd Test Scorecard: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच बुधवार (3 जनवरी) से केपटाउन में जारी है. इस मुकाबले के पहले ही दिन दो पारियों खत्म हो गईं. जबकि तीसरी पारी में 3 विकेट भी गिर गए हैं.
मैच में पहले दिन साउथ अफ्रीकी टीम 55 रनों पर ढेर हुई. इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 153 रन बनाए. जबकि पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं. अब भी भारतीय टीम पहली पारी में 36 रनों से आगे है.
इस मैच में बना अजब संयोग, सिराज ने लिया बदला
अफ्रीकी टीम के लिए एडेन मार्करम (36) और डेविड बेडिंघम (7) नाबाद हैं. वो अब दूसरे दिन यानी आज (4 जनवरी) खेल शुरू करने के लिए मैदान में उतरेंगे. दूसरी पारी में अब तक भारत के लिए मुकेश कुमार ने 2 और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट झटका.
मगर यहां मैच के पहले दिन एक अजब संयोग बना है. मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके और अफ्रीकी टीम से 16 साल पुराना बदला लिया है. अफ्रीकी टीम एक बार भारत को उसी के घर में यानी अहमदाबाद मैच में 76 रनों पर ढेर कर चुकी है. अब सिराज ने उसी का बदला लिया है.
16 साल पहले पारी और 90 रनों से हारा था भारत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









