
IND vs SA 2nd ODI: हनुमान भक्त है साउथ अफ्रीका का ये प्लेयर, अब भारत के खिलाफ की कप्तानी
AajTak
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा अस्वस्थ होने के चलते मैदान पर नहीं उतरे. बावुमा की गैरमौजूदगी में केशव महाराज ने कप्तानी का जिम्मा संभाला. केशव महाराज इससे पहले भी साउथ अफ्रीका के लिए वनडे इंटरनेशनल में कप्तानी का जिम्मा संभाल चुके हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में आयोजित हुआ. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. खास बात यह है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने कप्तानी का जिम्मा संभाला. टेम्बा बावुमा अस्वस्थ होने के चलते इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाए.
पहले भी कर चुके अफ्रीकी टीम की कप्तानी
केशव महाराज इससे पहले भी साउथ अफ्रीका के लिए वनडे इंटरनेशनल में कप्तानी का जिम्मा संभाल चुके हैं. इस मुकाबले से पहले तक केशव महाराज ने छह वनडे मुकाबलों में साउथ अफ्रीका की कप्तानी की थी. इस दौरान अफ्रीकी टीम को दो मुकाबलों में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा. वहीं दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला.
लाइव अपडेट के लिए क्लिक करें
केशव महाराज का भारत से खास नाता है. दरअसल केशव महाराज के पूर्वज भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ताल्लुक रखते थे. केशव महाराज के पिता आत्मानंद महाराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पूर्वज 1874 के आसपास सुल्तानपुर से डरबन आकर बस गए थे. उस दौर में भारतीय लोग काम की तलाश में साउथ अफ्रीका जैसे देशों का रुख करते थे.
हनुमान जी के भक्त हैं केशव महाराज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









