
Ind Vs Sa 1st T20: 19वें ओवर में भारत ने फिर लुटवाए रन, फैन्स को याद आ गए भुवनेश्वर कुमार
AajTak
टीम इंडिया की शानदार बॉलिंग के आगे पहले टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ढेर नज़र आई. 20 ओवर में अफ्रीका सिर्फ 106 रन बना पाया लेकिन यहां 19वें ओवर में उसने 17 रन लूट लिए. पिछले कुछ मैच में भारत ने 19वें ओवर में जमकर रन लुटवाए हैं जो भारत को भारी पड़े हैं.
टीम इंडिया ने तिरुवनन्तपुरम में खेले गए पहले टी-20 मैच साउथ अफ्रीका को चारों खाने चित कर दिया. भारतीय बॉलर्स ने यहां कमाल की बॉलिंग करते हुए साउथ अफ्रीका को 106 के स्कोर पर ही रोक लिया. 20 ओवर में 8 विकेट खोकर साउथ अफ्रीका सिर्फ 106 रन ही बना पाई. लेकिन इतने लो स्कोरिंग मैच में भी एक ओवर ऐसा रहा, जिसमें जमकर रन लुटे. साउथ अफ्रीका ने अपनी पारी के 19वें ओवर में 17 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने यह ओवर डाला, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का लगा. पिछले कुछ मैच में डेथ ओवर्स में भारतीय बॉलर्स का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसका असर यहां भी दिखा. साउथ अफ्रीका की पारी का 19वां ओवर: 4, 6, 1, 1, 4, 1, (बॉलर: अर्शदीप सिंह)
क्लिक करें: अर्शदीप ने 1 ओवर में दिए 3 झटके, भारतीय बॉलर्स ने ऐसे तोड़ी अफ्रीकी बल्लेबाजी की कमर, Video अर्शदीप सिंह ने इस पारी में जबरदस्त बॉलिंग की थी, सिर्फ अपने आखिरी ओवर में वह महंगे साबित हुए. अगर उनके स्पेल को देखें तो उन्होंने 4 ओवर में 32 रन दिए और 3 विकेट लिए. • 1.2 ओवर: क्विंटन डी कॉक क्लिन बोल्ड • 1.5 ओवर: आर. रेसो कैच आउट • 1.6 ओवर: डेविड मिलर क्लीन बोल्ड
फैन्स को याद आ गए भुवनेश्वर कुमार साउथ अफ्रीका सीरीज़ में भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं, लेकिन यहां पहले मैच के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते हुए दिखे. दरअसल, पिछले कुछ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने भारत की ओर से 19वां ओवर डाला है, जिसमें वह काफी महंगे साबित हुए.
Bhuvneshwar Kumar looking at Rohit Sharma after Arshdeep gets hit for 17 runs in 19th over pic.twitter.com/Ir9KANVNYL
Bhuvneshwar and Bumrah after watching 19th over : pic.twitter.com/0UG9A416FB
#INDvsSA Bhuvneshwar Kumar watching #arshdeepsingh bowling 19th over : pic.twitter.com/u4ZBSZb74S

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









