
IND vs SA, 1st ODI Playing 11: राहुल-धवन ओपनर, दो स्पिनर...पूर्व क्रिकेटर ने बताई पहले ODI के लिए प्लेइंग-11
AajTak
Playing 11 of India vs South Africa 1st ODI Match: टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया की नजर अब वनडे सीरीज पर है. बुधवार को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपनी प्लेइंग-11 भी सामने रखी है.
Playing 11 of India vs South Africa 1st ODI Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ की शुरुआत बुधवार से हो रही है. 19 जनवरी को दोनों टीमें पार्ल के मैदान में आमने-सामने होंगी. केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया चाहेगी कि इस सीरीज़ को जीते और टेस्ट मैचों का बदला ले पाए. पहले मैच में भारत की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है, इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपनी राय रखी है. सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाले वसीम जाफर ने ट्विटर पर अपनी प्लेइंग-11 बताई. जिसमें केएल राहुल और शिखर धवन को ओपनिंग के लिए रखा है, जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली को उतारा गया है. वसीम जाफर ने अपनी टीम में दो स्पिनर्स को जगह दी है, जिसमें रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है. My Indian team for first ODI: 1. KL (C) 2. Shikhar 3. Virat 4. S Iyer 5. Pant (WK) 6. Surya 7. Shardul 8. Ashwin 9. Bhuvi / Siraj 10. Chahal 11. Bumrah What's yours? #SAvIND 𝐇𝐞𝐚𝐝𝐬𝐡𝐨𝐭𝐬 𝐭𝐢𝐦𝐞 📸 📸 A snippet from #TeamIndia's headshots shoot ahead of the ODI series against South Africa. 👌 👌#SAvIND pic.twitter.com/gPHarEwKTV

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









