
IND vs SA 1st ODI Live Scores: अब वनडे में भारत-साउथ अफ्रीका की जंग, थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी थी. अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज हो रही है, जिसका पहला मुकाबला आज जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में है. इस पहले वनडे मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे...
लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुक्वायो, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, नांद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स.
भारत और साउथ अफ्रीका का वनडे में ओवरऑल रिकॉर्ड कुल वनडे मैच: 91 भारत जीता: 38 साउथ अफ्रीका जीता: 50 बेनतीजा: 3
भारत-SA का वनडे रिकॉर्ड (साउथ अफ्रीका में जब मैच हुए) कुल वनडे: 37 साउथ अफ्रीका जीता: 25 भारत जीता: 10 बेनतीजा 2

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









