
Ind Vs Sa: जब हज़ारों दर्शकों ने एक साथ गाया ‘मां तुझे सलाम’, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
AajTak
साउथ अफ्रीका के सामने टीम इंडिया का बुरा प्रदर्शन जारी है. दूसरे टी-20 में भी भारत की हार हुई, लेकिन इस मैच से एक गजब का नज़ारा सामने आया है. जहां लोग मां तुझे सलाम गाना गा रहे हैं.
टीम इंडिया इस वक्त कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेल रही है. पहले दिल्ली और उसके बाद कटक में हुए मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. ओडिशा में खेले गए दूसरे मुकाबले में तो टीम इंडिया बैटिंग-बॉलिंग दोनों ही क्षेत्रों में फेल हो गई. लेकिन दूसरे टी-20 से एक शानदार वीडियो सामने आया है, जो आपका दिल जीत लेगा. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जब दूसरा टी-20 खेला जा रहा था, तब हज़ारों दर्शक मैदान में मां तुझे सलाम गाना गुनगुना रहे थे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया गया है, जो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. ये नज़ारा मैच से पहले का है, जब मैदान पूरी तरह से भर चुका था. हजारों की संख्या में दर्शक यहां पर पहुंचे थे और हर कोई अपने मोबाइल की फ्लैश जलाए हुए था. ऐसा ही नज़ारा 2011 वर्ल्डकप के फाइनल में मुंबई के वॉनखेड़े मैदान में देखने को मिला था.
Audience in Cuttack unanimously sing Maa Tujhe Salam at the Ind VS SA that was hosted in the Barabati Stadium #INDvsSA #Cuttack #BarabatiStadium #Odisha #T20Blaze pic.twitter.com/ZVknDoc9GF
अगर यहां पर खेले गए मैच की बात करें तो टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से मात दे दी. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 148 रनों का स्कोर बनाया, टीम इंडिया की ओर से श्रेयस अय्यर ने 40 रन बनाए. लेकिन टीम का स्कोर इतना कम था कि बॉलर्स मैच नहीं बचा पाए.
हालांकि, बॉलिंग यूनिट की बात करें तो भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 13 रन दिए और चार विकेट भी झटक लिए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








