
IND vs SA: जडेजा, अक्षर समेत ये चार खिलाड़ी नहीं जाएंगे अफ्रीका, बैक-अप के लिए इन युवाओं को मौका
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में कई खिलाड़ियों की चोट की खबरें सामने आई हैं, इसको देखते हुए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए 4 खिलाड़ी बतौर बैकअप चुने हैं.
दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 18 सदस्यों की टीम चुन ली है. इन 18 नामों के अलावा 4 और खिलाड़ी बतौर बैकअप चुने गए हैं. टीम सेलेक्शन से पहले रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, अक्षर पटेल चोट की वजह से सीरीज से बाहर होने की खबर आ गई थी. वहीं मुंबई टेस्ट में चोट की वजह से ही बाहर हुए ईशांत शर्मा को मेन टीम में जगह मिल गई है. Squad: Virat Kohli (Capt),Rohit Sharma(vc), KL Rahul, Mayank Agarwal, Cheteshwar Pujara, Ajinkya Rahane, Shreyas Iyer, Hanuma Vihari, Rishabh Pant(wk), Wriddhiman Saha(wk), R Ashwin, Jayant Yadav, Ishant Sharma, Mohd. Shami, Umesh Yadav, Jasprit Bumrah, Shardul Thakur, Md. Siraj. pic.twitter.com/6xSEwn9Rxb

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









