
IND vs PAK, World Cup 2023: क्या अब हो सकता है भारत-पाकिस्तान का सेमीफाइनल? ये है वर्ल्ड कप का ताजा समीकरण
AajTak
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को डीएलएस नियम के तहत 21 रनों से हरा दिया था. इस जीत के चलते पाकिस्तानी टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं. अब फैन्स के बीच ये सवाल उभरने लगा है कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हो सकता है.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की रेस काफी दिलचस्प हो चुकी है. भारत और साउथ अफ्रीका की टीम तो सेमीफाइनल में स्थान पक्की कर चुकी है. वहीं बांग्लादेश और डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड अंतिम-चार में पहुंचने की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुका है. बाकी की छह टीमों ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, नीदरलैंड्स और अफगानिस्तान के बीच दो स्पॉट के लिए मुकाबला है.
क्या होगा भारत-PAK के बीच सेमीफाइनल?
फैन्स के बीच ये सवाल उभर रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हो सकता है. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हरा दिया था, जिसके बाद इस सवाल को बल मिला है. भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला तभी हो सकता है, जब भारत पहले और पाकिस्तान चौथे स्थान पर रहे. भारत यदि साउथ अफ्रीका को हरा दे तो उसका टॉप पर रहना सुनिश्चित हो जाएगा. वहीं पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई चौथे स्थान पर रहकर ही कर सकती है.
बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए सबसे पहले इंग्लैंड को हराना होगा. साथ ही ये उम्मीद करनी होगी न्यूजीलैंड को श्रीलंका से हार मिले या वह मैच धुल जाए. इसके साथ ही अफगानिस्तान अपने बाकी दो मैच हारे. तभी पाकिस्तान 10 अंकों के साथ क्वालिफाई कर सकता है.
पाकिस्तान का नेट-रनरेट अभी न्यूजीलैंड से कम है. यदि न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा दिया तो पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ जाएगी. उदाहरण के लिए- यदि न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ 50 रनों से जीत मिलती है, तो पाकिस्तान को 180 रनों से इंग्लैंड को हराना होगा ताकि न्यूजीलैंड से वह नेट-रनरेट में आगे निकल जाए. समीकरणों के फिट बैठने पर भारत-पाकिस्तान के बीच यदि सेमीफाइनल मुकाबला निर्धारित होता है, तो वह कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 16 नवंबर को खेला जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









