
Ind vs Pak World Cup: वर्ल्ड कप में इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, सामने आया टीम इंडिया का शेड्यूल!
AajTak
वनडे वल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर के दौरान भारतीय जमीं पर खेला जाना है. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. भारत-पाकिस्तान मुकाबले की बात करें तो यह 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा.
आईसीसी ODI वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर के दौरान भारतीय जमीन पर खेला जाना है. अब वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी की ओर से जल्द ही शेड्यूल का ऐलान किया जा सकता है. बीसीसीआई की ओर से आईसीसी को ड्राफ्ट शेड्यूल भेज दिया गया है और उसपर सभी देशों से फीडबैक ले लिया गया है.
भारत-पाकिस्तान का इस दिन होगा मैच
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड कप की शुरुआत पांच अक्टूबर को अहमदाबाद में गत चैम्पियन इंग्लैंड और पिछले बार की उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगी. वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
अन्य बड़े मैचों में 29 अक्टूबर को धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड, 4 नवंबर को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड और 1 नवंबर को पुणे में न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे. भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के मुकाबले 9 शहरों में खेलेगी. वहीं पाकिस्तानी टीम के ग्रुप स्टेज के मैच पांच वेन्यू पर आयोजित होंगे.
भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल 8 अक्टूबर vs अफगानिस्तान, चेन्नई 11 अक्टूबर vs अफगानिस्तान, दिल्ली 15 अक्टूबर vs पाकिस्तान, अहमदाबाद 19 अक्टूबर vs बंग्लादेश, पुणे 22 अक्टूबर vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला 29 अक्टूबर vs इंग्लैंड, लखनऊ 2 नवंबर vs क्वालिफायर, मुंबई 5 नवंबर vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता 11 नवंबर vs क्वालिफायर, बेंगलुरु
पाकिस्तान टीम का पूरा शेड्यूल 6 अक्टूबर बनाम क्वालिफायर टीम, हैदराबाद 12 अक्टूबर बनाम क्वालिफायर, हैदराबाद 15 अक्टूबर बनाम भारत, अहमदाबाद 20 अक्टूबर बनाम क्वालिफायर, बेंगलुरु 23 अक्टूबर बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई 27 अक्टूबर बनाम साउथ अफ्रीका, चेन्नई 31 अक्टूबर बनाम बांग्लादेश, कोलकाता 5 नवंबर बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु 12 नवंबर बनाम इंग्लैंड, कोलकाता

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








