
IND vs PAK, Women's T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी
AajTak
आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम को अपने पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी. अब भारतीय टीम पाकिस्तान का सामना करने जा रही है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा.
आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय टीम आज (6 अक्टूबर) ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा.
भारतीय महिला टीम का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकार्ड रहा है. दोनों टीम के बीच जो 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, उनमें से भारत ने 12 मैच में जीत दर्ज की है. दोनों के बीच आखिरी मुकाबला वूमेन्स एशिया कप 2024 में मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की थी. देखा जाए तो वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच सात मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 5 और पाकिस्तान ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की. पाकिस्तान को ये दो जीत 2012 और 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी.
𝗗𝗿𝗲𝘀𝘀𝗶𝗻𝗴 𝗥𝗼𝗼𝗺 𝗕𝗧𝗦 | 𝗙𝗶𝗲𝗹𝗱𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗠𝗮𝘁𝗰𝗵 | 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 𝘃𝘀 𝗡𝗲𝘄 𝗭𝗲𝗮𝗹𝗮𝗻𝗱 A tough start to the #T20WorldCup but #TeamIndia will bounce back 🙌 Check out the fielding medal 🏅 winner from #INDvNZ 👌 - By @ameyatilak WATCH 🔽 #WomenInBlue
हालांकि शानदार रिकॉर्ड के बावजूद भारत अपने इस प्रतिद्वंद्वी को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकता. पाकिस्तान के पास अनुभवी निदा डार, कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल जैसे अच्छे गेंदबाज हैं. वैसे भी भारतीय टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में हार के साथ आगाज किया है, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत की और अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 31 रनों से हराया. उस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था. फातिमा ने महज 10 रन देकर 2 विकेट लिए थे और बल्ले से भी 30 रनों का अहम योगदान दिया.
न्यूजीलैंड से करारी हार से आहत भारतीय टीम को अगर अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसे पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम कॉम्बिनेशन की अपनी खामियों को दूर करना होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ अरुंधति रेड्डी के रूप में भारत ने एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल किया था, जिसके चलते उसे बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना पड़ा. भारत का नेट रनरेट अच्छा नहीं है और उसके लिए अब पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
हेमलता की होगी प्लेइंग-11 में एंट्री

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









