
Ind vs PAK Women's T20 WC: ऑस्ट्रेलिया के बाद अब पाकिस्तान की बारी, वर्ल्ड कप में कल होगी महाजंग, इनपर निगाहें
AajTak
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेेलिया को नागपुर टेस्ट मैच में एकतरफा तरीके से मात दी थी. अब भारतीय महिला टीम की बारी है जो टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का मुकाबला करने जा रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 12 फरवरी को केपटाउन में खेला जाना है. भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा.
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का साउथ अफ्रीकी धरती पर आयोजन किया जा रहा है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12 फरवरी (रविवार) को भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय पुरुष टीम ने नागपुर टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से करारी शिकस्त दी थी. अब महिला टीम पाकिस्तान को मात देकर करोड़ों भारतीय फैन्स को एक और तोहफा देना चाहेगी.
टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम ने तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज के अलावा दो अभ्यास मैच खेले थे. सबसे पहले ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया 130 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर पाई. हालांकि भारत ने दूसरे वॉर्म-अप गेम में बांग्लादेश को 52 रनों से हराकर जरूर मोमेंटम हासिल करने की कोशिश की है.
क्लिक करें- महिला टी20 विश्व कप का हुआ आगाज, टीम इंडिया कब और किससे भिड़ेगी, नोट कर लें सभी जवाब
शेफाली-दीप्ति से धमाकेदार खेल की उम्मीद
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. शेफाली आईसीसी रैकिंग में आठवें स्थान पर हैं और वह शानदार फॉर्म में भी हैं. शेफाली ने हाल ही में साउथ अफ्रीकी धरती पर हुए महिला अंडर-19 विश्व कप में बल्ले और गेंद से शानदार खेल दिखाया था. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में प्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स से भी दमदार खेल की उम्मीद होगी. टीम इंडिया की सबसे अहम कड़ी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं, जिनका इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. जब भारत और पाकिस्तान की टीम पिछली बार आमने-सामने हुई थीं, तो उस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए थे.
रेणुका-शिखा पर भी होंगी फैन्स की निगाहें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









