
IND vs PAK Viral Memes: अफगानी खुश, कोहली-रोहित का डांस...भारत-PAK मैच पर ये वीडियो नहीं देखे तो क्या देखा
AajTak
भारतीय टीम ने एशिया कप 2022 में अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर धमाकेदार आगाज किया. इस जीत के बाद भारत के हर शहर में फैन्स जमकर खुशियां मना रहे हैं. विदेशों में भी कई जगह भारतीय टीम की जीत का जश्न मन रहा है. अफगानिस्तान के लोग भी भारत की जीत से गदगद हैं और जमकर जश्न मना रहे हैं...
IND vs PAK in Asia Cup: एशिया कप 2022 में भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को पटखनी देकर धमाकेदार आगाज किया. टीम ने यूएई के दुबई में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला खेला था. इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.
इस जीत के बाद भारत के हर शहर में फैन्स जमकर खुशियां मना रहे हैं. भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कई जगह भारतीय टीम की जीत का जश्न मन रहा है. अफगानिस्तान के लोग भी भारत की जीत से गदगद हैं और जमकर जश्न मना रहे हैं.
अफगानिस्तानी प्लेयर ने पंड्या को टीवी पर किस किया
एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक अफगानिस्तानी फैन जीत के बाद टीवी पर ही हार्दिक पंड्या को किस करता दिख रहा है. इस अफगानी फैन के रिएक्शन से पता चल रहा है कि वह बेहद खुश है. इसके अलावा भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें फैन्स अपनी खुशी का इजहार करते दिख रहे हैं.
Afghani brothers celebrates the win of India against Pakistan ❤️#INDvsPAK #IndiaVsPakistan #AsiaCup2022 pic.twitter.com/Yn8xDjLXqx
Yesterday night my collage hostel #India match winning celebration🔥🔥💯💯💯💯#IndiaVsPakistan #IndianCricketTeam #HardikPandya #ViratKohli𓃵 #INDvsPAK pic.twitter.com/2N6M2yKrGF

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









