
IND Vs Pak T20 World Cup 2024: भारत से हार के बाद पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किल, वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा... अब आयरलैंड का सहारा
AajTak
पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. पाकिस्तान के अब 2 मैचों के बाद 0 अंक हैं और उसका नेट-रनरेट माइनस में है. पाकिस्तान अब अगर अपने बाकी दो मैच जीत भी जाती है, तब भी उसका प्लेऑफ में पहुंचना कन्फर्म नहीं होगा.
T20 World Cup 2024, Pakistan Qualification Scenario: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का खराब प्रदर्शन जारी है. पाकिस्तान को पहले संयुक्त अमेरिका (USA) ने सुपर ओवर में परास्त किया था. अब उसे रविवार (9 जून) भारत के खिलाफ मुकाबले में भी छह रनों से हार झेलनी पड़ी. भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी टीम मुश्किल में आ गई है. पाकिस्तान पर अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
अंकतालिका में पाकिस्तान की हालत पतली
पाकिस्तान टीम ग्रुप-ए में चौथे स्थान पर है. पाकिस्तान के 2 मैचों के बाद 0 अंक हैं और उसका नेट-रनरेट भी माइनस (-0.150) में है. इस समय उसके सुपर-8 में जाने की संभावना काफी कम दिख रही है. बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को अब कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ अपने बचे हुए दो मैच खेलने हैं. यदि पाकिस्तान ये दोनों मैच जीत भी जाता है, तो भी सुपर-8 में उसका जाना तय नहीं होगा.
What a game! 🤩🔥@IrfanPathan & #JatinSapru are elated as they celebrate #TeamIndia's thrilling win against Pakistan in the #GreatestRivalry of cricket! 🇮🇳💙#INDvPAK | #T20WorldCupOnStar | #T20WorldCup2024 pic.twitter.com/8Y8kAggueF
अब पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि यूएसए कोई और मैच न जीते. इसके अलावा कनाडा को अपने दोनों मैच हारने होंगे और आयरलैंड को एक से ज्यादा मैच नहीं जीतने होंगे. यदि पाकिस्तान अपने दोनों मैच जीत जाती है, जबकि यूएसए अपने बाकी के दोनों मैच हार जाती है. तो ऐसी स्थिति में यूएसए और पाकिस्तान दोनों के 4-4 अंक होंगे और सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालिफिकेशन नेट रन-रेट (NRR) पर निर्भर करेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









