
Ind Vs Pak T20 World Cup 2024: पाकिस्तान होगा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर? भारत और अमेरिका की एक जीत करेगी बाबर बिग ब्रिगेड का बेड़ा गर्क, ये है समीकरण
AajTak
T20 World Cup 2024 Super 8 Qualification: भारत और पाकिस्तान के बीच आज (9 जून) टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला है. पाकिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा क्योंकि अगर वो भारत से हारता है और अमेरिका अपने मैच में जीत दर्ज करता है तो पाकिस्तान का सफर वर्ल्ड कप में थम सकता है.
T20 World Cup 2024 Super 8 Scenario: भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आज (9 जून) महामुकाबला होना है. दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच जब भी क्रिकेट के मैदान पर भिड़ंत होती है तो इसे 'मदर ऑफ ऑल बैटल्स' कहा जाता है. ऐसे में इस मैच पर दोनों देशों के फैन्स की नजरें रहेंगी.
पाकिस्तान टीम 6 जून को डलास में अमेरिका के खिलाफ खेलने उतरी थी, जहां उसे सुपर ओवर में शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी थी. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने ओपनिंग मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से 46 गेंदें शेष रहते हुए हराया था. ऐसे में भारत की शुरुआत टूर्नामेंट में शानदार रही है, वहीं पाकिस्तान की बेहद खराब.
अब सवाल है कि पाकिस्तान के लिए सुपर 8 राउंड में पहुंचने के क्या चांस है. दरअसल, मौजूदा प्वाइंट्स टेबल के अनुसार, अमेरिका 2 मैचों में 2 जीत के साथ ग्रुप में +0.626 के नेट रन रेट (NRR) के अनुसार 4 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर है.
इसके बाद भारत का नंबर है. अब तक भारत 1 मैच खेला है और उसके 2 प्वाइंट्स हैं, भारत का NRR +3.065 है. फिर कनाडा है, जिसने अपने दो मुकाबले में 1 जीत दर्ज की है, उसका NRR -0.274 है. फिर पाकिस्तान और आयरलैंड हैं. पाकिस्तान अपना एक मुकाबला हारा है, वहीं आयरलैंड को दोनों मैचों में हार मिली है.
📸 𝗣𝗿𝗲𝗽𝘀 𝗜𝗻 𝗙𝘂𝗹𝗹 𝗦𝘄𝗶𝗻𝗴!👌 👌#TeamIndia gearing up for the #INDvPAK clash in New York 👍 👍#T20WorldCup pic.twitter.com/V9Q3qjsFEa

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









